Tuesday, June 5, 2012

मत देख इस कदर


मत देख इस कदर मुड़कर मुझको,
तुझे मुझ से प्यार हो जायेगा,
सुना है जलते है लोग प्यार करने वालो से,
तेरा नाम ज़माने मे खा मो खाम खराब हो जायेगा,

मेरा क्या है मै तो आवारा हु,
आज यहाँ कल ठिकाना बदल जायेगा,
गर प्यार हो गया तुझे मुझे से, 
तो तेरा दिल भी आवारा हो जायेगा,

कहते है लोग एक अजीब कशिश है मेरी आखों मे,
देखे एक बार जो दीवाना हो जायेगा,
संभालना तू आपनी नज़र को जरा,
गर मिली मेरी आखों से वो भी मेरा दीवाना हो जायेगा,

मत देख इस कदर मुड़कर,
तेरा संभलना मुश्किल हो जायेगा,
गर हुआ जो दीदार मेरे चेहरे का,
फिर मुश्किल तेरा जाना हो जायेगा,

मत देख इस कदर मुड़कर,
तुझे मुझसे प्यार हो जायेगा... :) :) :) 

गौरव मणि खनाल 

No comments:

Post a Comment